फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: कार और ट्रक के बीच टक्कर, आप नेता के भतीजे की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Sat, 28 Jun 2025 05:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपू

सार

कार और ट्रक की टक्कर में आप नेता के भतीजे की मौत हो गई। हादसा कपूरथला में हुआ है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बात कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग भी खुल गए लेकर उसमें सवार व्यक्ति की जान नहीं बच पाई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला में दो वाहनों की टक्कर में व्यक्ति की मौत हो गई। कपूरथला में गोइंदवाल साहिब रोड पर शुक्रवार देर रात स्विफ्ट कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक सुल्तानपुर लोधी के आप नेता सज्जन सिंह चीमा का भतीजा है और जिस ट्रक से उसकी कार टकराई है उस वह शुगर मिल का है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार देर रात लगभग 11 बजे गोइंदवाल साहिब रोड पर गांव भवानीपुर के नजदीक एक स्विफ्ट कार (पीबी-09-एके-1321) ट्रक (पीबी-13-एएल-6305) से टकरा गई। जिसमें कार चालक तरनजीत सिंह पुत्र बालकर सिंह निवासी गांव दबूलिया की मौके पर ही मौत हो गई है। तरनजीत सिंह सुल्तानपुर लोधी के आप नेता सज्जन सिंह चीमा का भतीजा है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि जिस ट्रक से स्विफ्ट कार टकराई है उसपर राणा शुगर मिल लिखा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल के शवगृह में रखवा दिया है। बताया जा रह है कि मृतक तरनजीत सिंह सुल्तानपुर लोधी के आप हलका इंचार्ज सज्जन चीमा के भाई का बेटा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें