फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में टिप्पर और स्कूल बस में टक्कर: स्टाफ व बच्चों समेत 15 लोग थे सवार, लोगों ने दबोचा चालक, Video

Sat, 28 Jun 2025 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वाहन को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि स्कूली वाहन में सवार बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे के समय वाहन पर स्कूल स्टाफ और बच्चों समेत 15 लोग सवार थे। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त टिप्पर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में शनिवार को बड़ा हादसा बच गया। पठानकोट के सुजानपुर क्षेत्र में पड़ते पुल नंबर 4 के पास एक टिप्पर चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि स्कूल की गाड़ी में सवार बच्चों को किसी भी तरह का कोई चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने टिप्पर चालक को मौके पर ही दबोच लिया। 
विज्ञापन


स्कूल वाहन चालक के मुताबिक उसने सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी की थी। गाड़ी में स्कूल के स्टाफ-बच्चों समेत कुल 15 लोग मौजूद थे। एक टिप्पर चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर से गाड़ी का काफी नुकसान हो गया। दूसरी तरफ टिप्पर चालक का कहना था कि वह रेत से भरे टिप्पर को लेकर आ रहा था और जब वे सुजानपुर पुल नंबर 4 के पास पहुंचा तो सामने एक स्कूटी चालक आ गया। उसे बचाते हुए उसने टिप्पर दूसरी तरफ मोड़ दिया और इस वजह से स्कूल वाहन के साथ टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि टिप्पर ज्यादा तेज रफ्तार में नहीं था और उसका भी काफी नुकसान हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त जगह पर पहले भी कई हादसे हुए हैं, लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता। लोगों के मुताबिक पुल के साथ स्पीड ब्रेकर बनाया जाए या पुलिस बैरिकेडिंग सही तरीके से करवाए ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें