फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फगवाड़ा ESI अस्पताल के लेडीज बाथरूम में मिली युवक की लाश, अंदर से बंद था दरवाजा; सबसे पहले किसने देखा

Tue, 03 Feb 2026 06:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

पंजाब के फगवाड़ा में ईएसआई अस्पताल के लेडीज बाथरूम में युवक की लाश मिली है। युवक का शव मिलने से वहां हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
फगवाड़ा ईएसआई अस्पताल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की शव अस्पताल के बाथरूम में मिला। युवक की लाश लेडीज बाथरूम में मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ईएसआई अस्पताल में कार्यरत प्लंबर विक्रम ने बताया कि जब लेडीज बाथरूम का दरवाजा काफी समय से बंद था। उसे शक हुआ तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दीवार फांद कर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोली तो देखा कि एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है। उसने अस्पताल के स्टाफ को जानकारी दी। जांच करने पर युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान की जा रही है। न ही ये पता चल पाया है कि वह कहां से आया और लेडीज बाथरूम में क्या कर रहा था। मृतक की मौत के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। 

सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि उनके पास पुलिस एक शव लेकर आई थी जिसे मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें