फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: नहर में लाश मिलने से मचा हड़कंप, पानी में तैर रहा था जूता कारोबारी का शव, किनारे खड़ी थी स्कूटी

Wed, 11 Jun 2025 05:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट में नहर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा था। जैसे ही लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
नहर में मिली कारोबारी की लाश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में नहर में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा था। जैसे ही लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संजीव कुमार निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। वह जूता कारोबारी था।
विज्ञापन


संजीव कुमार पठानकोट के मॉडल टाउन में जूतों का कारोबार करता था। पुलिस ने आगे की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

मृतक संजीव कुमार की स्कूटी भी नहर किनारे मिली है। घटना का पता चलते ही मृतक के परिवार सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि पुलिस अभी तक मृतक की मौत के कारणों का पता लगा रही है कि क्या ये आत्महत्या है या हत्या की गई है। वहीं, पुलिस के मुताबिक मृतक के परिवार सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं और जो भी कार्रवाई होगी मृतक के परिवार सदस्यों के बयानों पर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें