फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: दुकान में घुसे तीन युवक, दुकानदार की कनपटी पर पिस्ताैल लगाकर पैसे लूटे; लोगों ने एक को पकड़ा

Sat, 06 Sep 2025 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बाबा दीप सिंह नगर के रहने वाले नरेश कुमार ने शनिवार सुबह जब अपनी दुकान खोली तो उसके थोड़ी देर बाद ही तीन युवक उसकी दुकान में घुस आए। इनमे से एक युवक ने नरेश की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे गल्ले में पड़े सभी पैसे लूट लिए।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के बाबा दीप सिंह नगर में दिन दिहाड़े लुटेरे एक दुकान में घुस गए। दुकानदार की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर पैसे लूटकर फरार हो गए। माैके पर जमा लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दो आरोपी हथियार समेत फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


बठिंडा के बाबा दीप सिंह नगर में दिन दिहाड़े लुटेरे दुकान में घुस गए और दुकानदार की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर पैसे लूट लिए। इसी दौरान लोगों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बाबा दीप सिंह नगर के रहने वाले नरेश कुमार ने शनिवार सुबह जब अपनी दुकान खोली तो उसके थोड़ी देर बाद ही तीन युवक उसकी दुकान में घुस आए। इनमे से एक युवक ने नरेश की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे गल्ले में पड़े सभी पैसे लूट लिए। जब लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने लगे तो दुकानदार ने शोर मचा दिया। आस पास के लोगों ने लखवीर सिंह नाम के लुटेरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। 

पुलिस चौकी वर्धमान के प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि बाकी दो लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी लखवीर सिंह गैंगस्टर नरुआना का भाई बताया जा रहा है। गैंगस्टर कुलवीर नरुआना की उसके साथी मनप्रीत मन्ना ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें