फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda Murder: लव मैरिज से नाराज था पिता, बेटी और डेढ़ साल की नातिन को दरांती से काट डाला; देखें Video

Mon, 08 Sep 2025 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बठिंडा के गांव विर्क कलां में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसकी डेढ़ साल की बच्ची की हत्या कर दी। युवती ने गांव के ही एक युवक से लव मैरिज की थी। इस कारण आरोपी अपनी बेटी से खफा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी के बेटे ने भी इसमें उसका साथ दिया। 
विज्ञापन
महिला और उसकी बच्ची की हत्या - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव विर्क कलां में सोमवार को एक पिता ने अपनी बेटी और नातिन की दरांती से वारकर हत्या कर दी। इस कुकृत्य में आरोपी के बेटे ने भी उसका साथ दिया। पिता बेटी के गांव के ही युवक से लव मैरिज करने से खफा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन

गांव के ही युवक से की थी शादी

जानकारी के अनुसार, युवती ने करीब तीन-चार साल पहले गांव के ही एक युवक से अपनी मर्जी से शादी की थी। परिवार ने इस विवाह का विरोध किया था और लंबे समय से घर में कलह चल रही थी।दंपती की करीब डेढ़ साल की बेटी है। 

यह भी पढ़ें: नशे का दंश: घर के राशन की चिंता भी नहीं डिगा सकी, सगे भाइयों ने 10 हजार में खरीदा चिट्टे का टीका लगाया; माैत

बेटी के साथ दवा लेने निकली थी 

सोमवार को युवती अपनी बेटी के साथ दवा लेने निकली थी। इसी दौरान गांव के पास ही उसके पिता और भाई ने रास्ता रोककर दोनों पर दरांती से ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता और भाई पर हत्या का मामला दर्ज 

थाना इंचार्ज ने बताया कि युवती के पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें