फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंद मकान से 11 लाख नकद और 30 लाख के जेवर चोरी, सीसीटीवी में नजर आए चोर; पहुंची को खुली चुनौती

Fri, 29 Aug 2025 07:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

यूपी के सोनभद्र में चोरी की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंच गई। सीसीटीवी में चोरों की फुटेज सामने आई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज के नई बाजार और मरकरी चट्टी पर आधी रात में चोर गिरोह के लाखों का माल उड़ाने की गुत्थी सुलझी ही नहीं थी कि अब दुद्धी में भी वैसी ही घटना हुई है। पांच-छह की संख्या में चोरों ने घर में घुसकर आलमारी में रखा लाखों का सामान उड़ा दिया।

विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक 11 लाख रुपये नकदी और 30 लाख के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। सीसी टीवी फुटेज से चोरों का डिटेल खंगाला जा रहा है।

दुद्धी नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी मु. आलम बड़े कारोबारी हैं। वह बीड़ी और कपड़े के थोक व्यापारी हैं। मु. आलम ने बताया कि गत बुधवार को वह रांची अपने पत्नी व बच्चों के पास गए हुए थे। दुकान का काम देखने वाले कर्मचारी शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बीड़ी का सामान लेने गए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। 

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कर्मचारियों की सूचना पर मु. आलम ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में 5-6 चोर दिख रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी चोरी की घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 5-6 चोरों ने रात में चोरी की घटना को अंजाम मिलकर दिया है। सभी चोर बाहरी हैं। सक्रिय गिरोह एक साथ मिलकर नगर में कई जगहों पर भ्रमण किया है। इसका भी सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। गृहस्वामी के लौटने पर चोरी के सामान की सही कीमत का पता चलेगा।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है चोरी
बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। इसके पूर्व आईटीआई काॅलेज के ठीक पीछे से जंगल की ओर करीब एक किलोमीटर दूर तक के 11 हजार वोल्टेज का तार चोरी हुआ था। धनौरा आईटीआई काॅलेज के ठीक बगल में अर्जुन सिंह के घर से लाखों के गहने व नकदी उड़ाए थे। ग्राम प्रधान डूमरडीहा के घर से भी लाखों के गहने व नकदी चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें