फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: गुरुहरसहाए के सरहदी गांव में हथियारबंद हमलावरों की गुंडागर्दी, परिवार पर किया हमला; जमकर तोड़फोड़

Wed, 31 Dec 2025 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

घायल युवक सुलखन सिंह ने अस्पताल से दिए बयान में बताया कि वह गांव में किसी दुकान पर गया था। उस समय उसके साथ उसकी बहन का छोटा बच्चा भी था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को जानबूझकर टक्कर मार दी और वहां कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
घर में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के गांव मेघा पांच गिराई (लाड़ियां) में बीती रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद हमलावरों ने एक परिवार को निशाना बनाते हुए जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



घायल युवक सुलखन सिंह पुत्र सुरजन सिंह ने अस्पताल से दिए बयान में बताया कि वह गांव में किसी दुकान पर गया था। उस समय उसके साथ उसकी बहन का छोटा बच्चा भी था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को जानबूझकर टक्कर मार दी और वहां कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने घर लौट आया।


सुलखन सिंह के अनुसार, कुछ समय बाद वही लोग तेजधार हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य परिजनों ने छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन




पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि देर रात करीब 30–35 हमलावरों ने एक बार फिर उनके घर पर धावा बोल दिया और पूरे घर में जमकर तोड़फोड़ की। हमलावर घर में रखी करीब एक लाख रुपये नगदी और लगभग दो तोले सोने के गहने भी अपने साथ ले गए। आरोप है कि घर में मौजूद कोई भी वस्तु नहीं छोड़ी गई और जो भी सामान दिखा, उसे तोड़ दिया गया।

लगातार हो रहे हमलों के डर से पीड़ित परिवार को रात किसी अन्य व्यक्ति के घर में शरण लेकर अपनी जान बचानी पड़ी। थाना गुरु हर सहाय के इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है और वे आपस में रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन



वहीं दूसरे पक्ष के अशोक कुमार से जब बात की तो उन्होंने ने बताया कि हमारी पुरानी रंजिश चल रही है पर सुलखन सिंह के परिवार ने खुद अपने घर में तोड़ फोड़ की है और हमारे परिवार के एक सदस्य की ईंट मार कर हत्या के मकसद से वार किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सच्चाई की पड़ताल कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें