फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तरनतारन में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी तीन गोली, अस्पताल में तोड़ा दम; लोगों ने एक आरोपी पकड़ा

Wed, 31 Dec 2025 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

पट्टी के गांव सभरा निवासी विरसा का बेटा हरप्रीत सिंह (26) दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर बैठा था। बाइस सवार तीन बदमाशों ने हरप्रीत को आवाज देकर अपने पास बुलाया। पास आते ही बदमाशों ने उसे तीन गोलियां मार दी।
विज्ञापन
हरप्रीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री खडूर साहिब के गांव सभरा में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियां मार कर एक युवक की हत्या कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि दो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पट्टी के गांव सभरा निवासी विरसा का बेटा हरप्रीत सिंह (26) दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर बैठा था। बाइस सवार तीन बदमाशों ने हरप्रीत को आवाज देकर अपने पास बुलाया। पास आते ही बदमाशों ने उसे तीन गोलियां मार दी। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर डीएसपी लवकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें