फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 99 साल की बुजुर्ग की हत्या: पेटी में मिली लाश, ऑस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे ने CCTV में क्या देखा

Thu, 19 Feb 2026 08:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर)

सार

पंजाब के होशियारपुर में 99 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या गांव के युवक ने की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग महिला का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है और बुजुर्ग घर पर अकेली रहती थी। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के गढ़शंकर के माहिलपुर ब्लॉक के गांव भाम में बुधवार को 99 वर्षीय महिला जोगिंदर कौर पत्नी मलकीत सिंह का शव घर में रखी लोहे की पेटी में बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर होशियारपुर और चब्बेवाल पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी। पड़ोसन सुरजीत कौर ने बताया कि जोगिंदर कौर घर में अकेली रहती थीं और उनका बेटा सुखदेव सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहता है। दूध देने आए व्यक्ति ने दो दिन से दूध न लेने की जानकारी दी। इसके बाद बेटे ने घर के लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी और पता चला कि कोई युवक घर में गया था, जिसके बाद जोगिंदर कौर कैमरों में नहीं दिखीं।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गांव के डैनियल पुत्र सुरिंदर पाल को गिरफ्तार किया। एसएचओ चब्बेवाल मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का भी खुलासा किया और उसके कब्जे से 90 हजार रुपये व एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। गांववासियों ने बताया कि उक्त आरोपी नशा करने का आदी था और हर समय नशे में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें