फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का ब्लैक डे प्रोटेस्ट: चंडीगढ़ में ओपन हैंड मोन्यूमेंट के सामने जताएंगे विरोध, सभी नेता दिखेंगे साथ

Thu, 08 Oct 2026 10:51 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लकी ने बताया कि यह प्रदर्शन अलग अंदाज में किया जाएगा। विरोध की गंभीरता को दिखाने के लिए सभी कांग्रेस पार्षद और वरिष्ठ नेता शाम 5:30 बजे काले कपड़े पहनकर 'ओपन हैंड' पर इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ आज सुखना लेक स्थित ओपन हैंड मोन्यूमेंट के सामने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस ने इसे ब्लैक डे प्रोटेस्ट का नाम दिया है, जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेता और पार्षद एकजुट होंगे। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लकी ने बताया कि यह प्रदर्शन अलग अंदाज में किया जाएगा। विरोध की गंभीरता को दिखाने के लिए सभी कांग्रेस पार्षद और वरिष्ठ नेता शाम 5:30 बजे काले कपड़े पहनकर 'ओपन हैंड' पर इकट्ठा होंगे। इस मूक और प्रभावी प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस प्रशासन और सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।

इस प्रदर्शन को धार देने के लिए कांग्रेस का केंद्रीय और स्थानीय नेतृत्व एक साथ जमीन पर उतर रहा है। प्रदर्शन की अगुवाई मुख्य रूप से आल इंडिया कांग्रेस कमेटी से प्रभारी रजनी पाटिल, सचिव चेतन चौहान, विदित चौधरी के साथ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें