फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'SIR का फॉर्म भरना जरूरी': सीएम मान की लोगों से अपील, मावां-धीयां सत्कार योजना पर कही ये बात

Wed, 08 Jul 2026 05:24 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

सीएम ने कहा अगर SIR का फॉर्म नहीं भरा तो लोगों को मावां धीयां सत्कार व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। सीएम ने वीडियो संदेश जारी कर यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों से एसआईआर का फॉर्म भरने की अपील की है। उन्होंने कहा अगर फॉर्म नहीं भरा तो वोटर लिस्ट से नाम कट जाएगा और अगर वोटर  लिस्ट से नाम कटेगा तो मावां-धीयां सत्कार योजना समेत अन्य योजनाओं का भी लाभ नहीं मिलेगा। सीएम ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से ये अपील की। 
विज्ञापन

 

सीएम ने कहा मैंने अपना वादा पूरा कर लिया है। माताओं और बहनों के खाते में मावां धीयां सत्कार योजना के पैसे जमा करवा दिए हैं। नई वोटर लिस्ट के लिए भारत के चुनाव आयोग ने एसआईआर की प्रकिया शुरू की है। नई वोटर लिस्ट के तहत मतदाताओं के नाम दर्ज होंगे और तभी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और लोग अपना मत बचा सकेंगे इसलिए एसआईआर का फॉर्म भरना जरूरी है। सीएम ने कहा अगर लोगों को किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो वे  स्थानीय वालंटियर्स से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें