अमृतसर में बरामद हुई 15 करोड़ी की हेरोइन
पंजाब के अमृतसर के तहत आने वाले अजनाला क्षेत्र में पुलिस की गश्त के दौरान एक युवक को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होने के कारण रोका गया। बाइक गिरने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो उसमें तीन किलो हेरोइन, तीन पिस्टल, 90 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुईं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर
डीए मामले पर हाईकोर्ट सख्त
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने भले ही रोक लगा रखी है, लेकिन यह रोक डीए (महंगाई भत्ता) मामले में हाईकोर्ट के आदेशों पर लागू नहीं होती। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को डीए जारी करने की योजना को लेकर अगली सुनवाई पर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
बठिंडा में पलटी चोरों की कार
बठिंडा जिले के संगत मंडी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे पांच आरोपियों की कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इस हादसे के बाद कार सवार दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि तीन को आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पकड़ लिया। तीनों आरोपियों को मामूली चोटें भी आई हैं।
पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में बढ़ने लगी ठंड
पंजाब में अब सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में घनी धुंध पड़ने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से 20 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर घनी धुंध पड़ सकती है। इसका प्रभाव खासकर रात और सुबह के समय अधिक रहेगा। अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।
पढ़ें पूरी खबर