फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में टिप्पर चालक का निकला जैकपॉट: 500 रुपये में खरीदी थी लॉटरी, बन गया करोड़पति

Tue, 17 Nov 2026 04:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

बलजिंदर सिंह बीते 15 साल से लॉटरी के टिकट खरीद रहे थे। इस बार जब उनकी 12 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी तो उन्होंने कहा मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इस बार मेरा नंबर निकला है। मैं ये पैसे कहां खर्च करूंगा इस बारे में अभी कुछ भी नहीं सोचा है। 
विज्ञापन
पंजाब में ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली जिले के गांव हमायूंपुर में रहने वाले एक टिप्पर चालक की किस्मत ऐसी चमकी कि रातोंरात उसकी जिंदगी बदल गई। बलजिंदर सिंह ने 500 रुपये का दिवाली बंपर लॉटरी टिकट खरीदा था, जिस पर उन्हें 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम मिला है। करोड़ों रुपये की लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही बलजिंदर सिंह और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले बलजिंदर सिंह के लिए यह इनाम किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।

विज्ञापन


15 साल से आजमा रहे थे किस्मत

जानकारी के मुताबिक, बलजिंदर सिंह किसान परिवार से संबंध रखते हैं और टिप्पर चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। वह पिछले करीब 15 साल से लगातार लॉटरी के टिकट खरीद रहे थे। इस बार भी उन्होंने दिवाली से पहले हंडेसरा के लॉटरी विक्रेता आशू गर्ग से दिवाली बंपर का टिकट खरीदा था। उन्हें उम्मीद थी कि कभी न कभी उनकी किस्मत जरूर चमकेगी, लेकिन इस बार उन्हें इतनी बड़ी रकम हाथ लगेगी, इसका अंदाजा शायद ही था।

Trending Videos
विज्ञापन

रात 11 बजे मिली 12 करोड़ रुपये की खुशखबरी

बलजिंदर सिंह को बीती रात करीब 11 बजे पता चला कि उनके टिकट पर 12 करोड़ रुपये का इनाम निकला है। यह खबर मिलते ही परिवार में जश्न का माहौल हो गया। बलजिंदर सिंह दो बच्चों के पिता हैं। अब तक उनका परिवार खेतीबाड़ी और टिप्पर चलाने से होने वाली आमदनी पर निर्भर था। लॉटरी जीतने के बाद बलजिंदर सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी रकम मिलने से वह बेहद खुश हैं। हालांकि, अभी उन्होंने यह तय नहीं किया है कि इन पैसों का इस्तेमाल किस तरह करेंगे। 

पहले भी गांव में खुल चुका है किस्मत का खजाना

खास बात यह है कि हमायूंपुर गांव में लॉटरी से करोड़ों रुपये मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ साल पहले इसी गांव के तरलोचन सिंह की भी एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकली थी। अब बलजिंदर सिंह के नाम 12 करोड़ रुपये का इनाम आने से गांव में एक बार फिर लॉटरी की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें