एलपीयू हिंसा में मिग-23 पर खड़ा ‘वायरल शख्स’ मंडी से गिरफ्तार, अब तक नाै काबू
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात एलपीयू के छात्र हैं। दो आउटसाइडर हैं।
पढ़ें पूरी खबर
सुनाम में नशे का कहर: परिवार के दो बेटे चढ़े ड्रग्स की बलि
घर से निकलते वक्त उसने मुझसे 700 रुपये मांगे थे... क्या पता था कि मेरा बेटा अब कभी लौटकर नहीं आएगा! यह कहते हुए रानी कौर के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नशे के दैत्य ने एक ही परिवार की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं। बीती रात सुनाम के मोहणा पौड़ियां इलाके में नशे की ओवरडोज के कारण 26 वर्षीय युवक कमलप्रीत सिंह की मौत हो गई। मात्र 6 महीने के छोटे से अंतराल में इस अभागे परिवार ने अपने दोनों बेटों को नशे की बलि चढ़ते देखा है। कुछ माह पहले ही छोटा बेटा नशे की भेंट चढ़ा था और अब बड़ा बेटा कमलप्रीत भी दुनिया छोड़ गया।
पढ़ें पूरी खबर
पठानकोट के युवक से एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ठगे 21 लाख, दो शातिर गिरफ्तार
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट दिलाने और कम फीस में दाखिला करवाने का भरोसा देकर करीब 21 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पठानकोट साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रायपुर से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, फर्जी पहचान संबंधी कागजात और विद्यार्थियों से जुड़ा रिकॉर्ड बरामद हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन, 10 पिस्तौल के साथ 4 तस्कर काबू
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 10 किलो हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं।
पढ़ें पूरी खबर
जलालाबाद में डीएसपी कार्यालय के बाहर फायरिंग
जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पढ़ें पूरी खबर