झोटा के परिवार को अमित शाह का भरोसा: 120 दिन में पूरी होगी सीबीआई जांच
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की। करीब 25 मिनट तक उन्होंने झोटा के पिता भीम सिंह और अन्य परिजनों से बात की।
पढ़ें पूरी खबर
अमित शाह पहुंचे तूर बंजारा, गुलजार के परिवार को दिया भरोसा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंचे। यहां उन्होंने आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दाैरान शाह ने परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें दो-तीन महीनों में इंसाफ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इंसाफ मिलने के बाद ही गुलजार के भोग पर शामिल होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले शाह गुरदासपुर जिले के माड़ी पन्नवां गांव में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले मृतक विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिले।
पढ़ें पूरी खबर
मानसा में डीसी के गनमैन ने परिवार को गोली मार किया सुसाइड, एक बेटे की मौत; पत्नी-बेटा गंभीर
मानसा में मंगलवार सुबह डिप्टी कमिश्नर के गनमैन ने अपनी पत्नी और दो बेटों को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से एक बेटे की माैत हो गई, वहीं उसकी पत्नी और दूसरा बेटा जख्मी है।घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रेफर किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर में घर में घुसकर लड़की और उसकी मां पर चाकू से हमला, फिर जहर खाकर दी जान
जालंधर के मकसूदां स्थित आनंद नगर की गली नंबर-3 में एक युवक ने लड़की और उसकी मां पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने जहर निगल लिया। घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जबकि आरोपी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रीत सिंह निवासी नंदनपुर, मकसूदां के रूप में हुई है।
पढ़ें पूरी खबर
बरनाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भाभी के प्रेम संबंधों के विरोध में गई गुरदीप सिंह की जान
बरनाला में तीन दिन से लापता युवक गुरदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की भाभी और उसके फुफेरे भाई के बीच प्रेम संबंध थे। गुरदीप सिंह इसका विरोध करता था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गई।
पढ़ें पूरी खबर