फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Pb Big News: आप नेता के भाई की हत्या, मोगा में मुठभेड़ में दो घायल; लालजीत भुल्लर का बड़ा एलान

Tue, 10 Nov 2026 04:03 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जेल में बंद आप विधायक लालजीत भुल्लर ने पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। वहीं लाहाैर में 79 साल बाद ऐतिहासिक गुरुद्वारे के दरवाजे खोल दिए गए हैं। अमृतसर, कपूरथला और लुधियाना में तीन हत्याओं से अपराध का ग्राफ भी चढ़ा रहा। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में एक मामूली विवाद के बाद आप नेता ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं लुधियाना में बेटे को जुए के अड्डे से लेने गए एक पिता की पीटकर हत्या कर दी गई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन
Trending Videos

आप विधायक लालजीत भुल्लर नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 
जेल में बंद आप के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में आप ब्लॉक समिति सदस्य ने छोटे भाई को मारी गोली 

अमृतसर में अटारी क्षेत्र के गांव पंडोरी वड़ैच में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति सदस्य ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान किरणप्रीत सिंह कैमी के रूप में हुई है। दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद किरणप्रीत सिंह ने अपने छोटे भाई पर गोली चला दी। पढ़ें पूरी खबर

मोगा में मुठभेड़, पुलिस फायरिंग में दो घायल

मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मेहिना से थखनबाद जाने वाले लिंक रोड पर पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

बेटे को जुए के अड्डे से निकालने पहुंचे पिता की हत्या
बेटे को जुए की लत और गलत संगत से बचाने की कोशिश एक पिता के लिए जिंदगी की आखिरी कोशिश साबित हुई। दिवाली की रात अपने बड़े बेटे को जुए के अड्डे से वापस लाने गए 45 वर्षीय पत्थर और टाइल मिस्त्री रघु कामथ पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया गया। सिर पर कई घातक वार किए जाने से गंभीर रूप से घायल रघु मंगलवार सुबह जिंदगी की जंग हार गया। पढ़ें पूरी खबर

कपूरथला में युवक की छाती में मारी गोली 

कपूरथला के थाना सिटी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मेहताबगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना में 27 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।  पढ़ें पूरी खबर

79 साल बाद लाहौर की छठी पातशाही के दरवाजे खुले 

भारत-पाकिस्तान विभाजन के करीब 79 साल बाद पाकिस्तान के लाहौर में सिख इतिहास से जुड़े एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के द्वार दोबारा खोल दिए गए हैं।  पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें