फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga Accident: आगे जा रही बाइक से टकराई कार, चालक की मौके पर मौत; देर रात हुआ हादसा

Tue, 24 Jun 2025 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

चार युवक कार में सवार होकर मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। जब वे मोगा के गांव घलकलां के पास पहुंचे, तो उनकी कार के आगे एक प्लेटिना मोटरसाइकिल चल रही थी। अचानक अंधेरे में एक आवारा पशु मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
मोगा में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव घलकलां के पास रविवार देर रात करीब 2:30 बजे लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चार युवक कार में सवार होकर मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। जब वे मोगा के गांव घलकलां के पास पहुंचे, तो उनकी कार के आगे एक प्लेटिना मोटरसाइकिल चल रही थी। अचानक अंधेरे में एक आवारा पशु मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, लेकिन तभी पीछे से एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार आगे बढ़ती हुई सीधे मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अवतार सिंह निवासी रायकोट, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। वह तलवंडी भाई, फिरोजपुर के एक ढाबे में काम करता था और रविवार को किसी काम से मोगा आ रहा था।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया।

अवतार सिंह के भाई ने बताया कि वे लुधियाना के रहने वाले हैं और उन्हें सुबह फोन के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि उनका भाई एक निजी होटल में काम करता था और माता-पिता के साथ अलग रहता था। हादसे के बारे में हमे कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन


थाना घलकलां के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल पर सवार था। एक आवारा पशु से टकराने के बाद मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही कार से टकरा गई। जब मृतक के परिजन बयान देंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें