फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान: आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी, किसानों ने युवाओं से शांति की अपील की

Thu, 26 Dec 2024 05:35 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, पंजाब

सार

पंधेर ने युवाओं और जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह बंद किसानों के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई है।
विज्ञापन
सरवन सिंह पंधेर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बंद के दौरान आम जनता की सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। किसान नेता ने कहा कि बंद के दौरान मेडिकल सेवाएं और अन्य आपातकालीन सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों और शादी समारोहों के वाहनों को रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही, परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक जाने में पूरी सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन

 

पंधेर ने युवाओं और जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह बंद किसानों के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई है। हम पूरे पंजाब, खासकर युवाओं से अनुरोध करते हैं कि मंच द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन करें और इस बंद को समर्थन दें।

पंजाब बंद को किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी का भी मिला साथ 
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, पंजाब के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान है। हमें कई यूनियनों और समूहों से समर्थन मिला है। पंजाब के सरकारी और निजी कार्यालय दोनों बंद रहेंगे। 30 दिसंबर को रेल यातायात और सड़क यातायात भी बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें