पंजाब में भूमि संबंधित विवाद नेशनल हाईवे परियोजनाओं में बड़ी बाधा बन रहे हैं। तीन साल में राज्य को 38 नेशनल हाईवे परियोजनाओं की सौगात मिली है।
प्रोजेक्ट इतने प्रतिशत हुआ काम
अमृतसर-घोमान-टांडा-ऊना सेक्शन पैकेज - 1 : 36%
दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा फेज-1 स्पर-3 : 23.73%
अमृतसर-बठिंडा पैकेज-1 एनएच-754ए : 31.56%
लुधियाना-रूपनगर पैकेज-1 एनएच-205के : 15.31%
जालंधर बाईपास : 30.02%
दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा, अमृतसर कनेक्टिविटी स्पर-1 : 15.35%
अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड : 33%
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के पंजाब में रुके प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह ही विभिन्न हितधारकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया था कि दो महीने में प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक पूरी जमीन का कब्जा एनएचएआई को दिलाया जाए। एनएचएआई ने याचिका में आरोप लगाया था कि राज्य सरकार जमीन अधिग्रहण मुआवजे का वितरण नहीं कर रही है और कोर्ट के निर्देश के बावजूद पुलिस सहायता प्रदान करने में विफल रही है।