फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा, 24 अक्तूबर को होगा मतदान और मतगणना

Wed, 24 Sep 2025 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब में राज्यसभा की सीट सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में उतारा था। चुनाव में जीत के बाद अरोड़ा ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।  
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। यह सीट जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर मतदान और मतगणना 24 अक्बतूर को होगी।
विज्ञापन


उपचुनाव का नोटिफिकेशन छह अक्तूबर को होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर है। नाम वापसी 16 अक्तूबर तक हो सकेगी। 24 अक्तूबर को सुबह नाै बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम को नतीजे का एलान कर दिया जाएगा।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीते थे अरोड़ा

संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत हासिल की थी। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुआ था। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। जिसके बाद सीट खाली हो गई थी। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा था। 

यह भी पढ़ें: लुधियाना में दर्दनाक हादसा: होजरी कारोबारी के घर में बने गोदाम में लगी आग, दादी-पोते की दम घुटने से मौत

केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की लगी थींं अटकलें

संजीव अरोड़ा की जीत के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। अरोड़ा की जीत के बाद ये चर्चा तेज हो गई थी कि आप के वरिष्ठ नेता राज्यसभा में जाएंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज थी कि पंजाब से राज्यसभा सीट खाली होने के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की राज्यसभा में एंट्री हो सकती है। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा था कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें