फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF जवान ने लांघ दी सरहद: जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान पहुंचा, पाक रेंजर्स ने कस्टडी में लिया, कैसे हुआ ये सब?

Thu, 24 Apr 2025 12:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ था। बुधवार को भारत पाक सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान बॉर्डर पार कर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया। पाक रेंजर्स ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चर्म पर है। भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं भारत-पाक सीमा से एक भारतीय जवान बॉर्डर पार कर पाकिस्तान सीमा में पहुंच गया। घटना फिरोजपुर स्थित भारत-पाक बॉर्डर की है।  

विज्ञापन


फिरोजपुर में बुधवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन पार कर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान सरहद लांघ कर पाकिस्तान चला गया। जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में लिया। जवान कंटीली तार के दूसरी तरफ नो मैन्स लैंड में फसल काट रहे किसानों की निगरानी कर रहा था। भारतीय फोर्स का जवान गलती से सीमा के उस पार चला गया था।  

यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack: भारत-पाक बॉर्डर की रिपोर्ट; सरहद पर बीएसएफ चौकस, पाकिस्तान की हर हरकत पर पैनी नजर, Video
विज्ञापन


जीरो लाइन से पहले इस क्षेत्र में किसानों को विशेष परमिट के साथ खेती करने की इजाजत दी जाती है। फसल बोने और काटने के दौरान बीएसएफ के जवान उनके साथ तैनात रहते हैं। इन्हें किसान गार्ड भी कहा जाता है। कंटीली तार जीरो लाइन से काफी पहले है। जीरो लाइन पर सिर्फ पिलर लगे हैं। पाकिस्तान ने अपनी तरफ कंटीली तार नहीं लगाई है। इस कारण गर्मी के कारण जवान पेड़ की छांव में बैठने के लिए गलती से जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी सीमा में चला गया। इतने में पाकिस्तानी रेंजर्स बीएसएफ की चेक पोस्ट जल्लोके पर पहुंच गए और उन्होंने बीएसएफ जवान को हिरासत में लेकर उसके हथियार कब्जे में ले लिए।

सूचना मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी बॉर्डर पर पहुंचे। जवान को छुड़वाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच बॉर्डर पर रात तक फ्लैग मीटिंग जारी रही।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार श्रीनगर से बीएसएफ की बटालियन-24 ममदोट में शिफ्ट हुई है। बुधवार सुबह किसान कंबाइन लेकर फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-208/1 के रास्ते खेत से गेहूं काटने गए। किसानों की निगरानी के लिए दो बीएसएफ जवान भी उनके साथ गए थे। इसी दौरान जवान गलती से बॉर्डर पार कर गया। बीएसएफ की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। फ्लैग मीटिंग जारी है।



यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: आठ आरोपी बरी, गैंगस्टर और बर्खास्त पुलिस अधिकारी को सजा, मानसा कोर्ट ने सुनाया फैसला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें