बठिंडा जिले की भूच्चो मंडी में रहने वाले पूर्व पटवारी गुलजार सिंह की हत्या करने के बाद दोनों ही आरोपी भूच्चो के पास किसी जगह पर छिप गए थे, लेकिन जब लोगों को दोनों के चोर होने की संदेह में धुनाई कर डाली थी। भूच्चो मंडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गांव नयोर निवासी धर्मवीर सिंह 36 साल ने अपने साथी मंगलजीत सिंह के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार रात को पूर्व पटवारी की लकड़ी के दसतों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
सूत्र बताते हैं हत्या के बाद दोनों आरोपी भूच्चो क्षेत्र में ही किसी जगह पर छिप गए थे, जब इनके बारे में लोगों को पता चला तो उन्होंने दोनों को चोर समझकर पीटा था। इस पिटाई में मगलजीत को कुछ चोटें भी लगी थी। दोनों आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। आरोपी मंगलजीत घायल अवस्था में सिविल अस्पताल नथाना में जाकर दाखिल हो गया। सूत्र बताते हैं कि आरोपी ने सिविल अस्पताल में उपचार करने वाले स्टाफ को बताया था कि वह सड़क हादसे में घायल हुआ है, जिसे स्टाफ ने सही मानकर उसे दाखिल कर लिया था।
वहीं, मंगलवार को जब पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मवीर को गरिफ्तार किया तो पूरा भेद खुलकर सामने आ गया कि मंगलजीत सिविल अस्पताल नथाना में दाखिल है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल नथाना से आरोपी मंगलजीत की छुट्टी करवाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।