भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा सीट चब्बेवाल उपचुनाव के लिए सोहन सिंह ठंडल को उम्मीदवार बनाया है। सोहन सिंह ठंडल वीरवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल के साथ उनके बेटे ने भी भाजपा का दामन थामा है।
ठंडल माहिलपुर और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों से चार बार विधायक रह चुके हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें उपचुनाव के लिए चब्बेवाल से प्रत्याशी घोषित करेगी। ठंडल को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी की मौजूदगी में वीरवार दोपहर होशियारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल किया गया था।