मानसा में मेडिकल संचालक द्वारा गोलियां मारकर हत्या किए गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा की अंतिम अरदास रविवार को तख़्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो में हुई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
पिता की राजनीतिक अपील
अंतिम अरदास में पहुंचे झोटा के पिता भीम सिंह ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे 2027 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को वोट न दे। उन्होंने कहा कि 'झाड़ू' का बटन खाली रहे और सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाए, यही परविंदर झोटा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भीम सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सत्ता हासिल करने के लिए बड़े-बड़े वादे करने और फिर उन्हें भूल जाने का आरोप लगाया।
नशे के खिलाफ वोट की अपील
भीम सिंह ने पंजाब की महिलाओं से 1500-1500 रुपये के वादों के चक्कर में न पड़ने और अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में राज्य में नशा आम हो गया है, जो पंजाब के युवाओं को खोखला कर रहा है।