फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: एटीएम और बैंकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 02:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक में सेंध लगाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर पुलिस ने एटीएम और बैंकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की पिस्तौल, दो खिलौना पिस्तौल, दातर, किरपान, एक स्विफ्ट कार, एक एक्टिवा और चोरी की 10 बाइक बरामद की है।

विज्ञापन




पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि वल्ला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अमृतसर में एटीएम और बैंकों की रेकी कर रहे थे। वे आने वाले दिनों में लूट की अन्य वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले एक ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा पंजाब के आसपास के जिलों में भी एटीएम और बैंकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए मंकी कैप पहनते थे और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए चेहरे ढककर वारदात करते थे।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। संबंधित जिलों की पुलिस को भी जानकारी दी जाएगी, ताकि आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें