फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना उपचुनाव: कांग्रेस की हार... आशु ने बताया हार के लिए जिम्मेदार कौन?, राणा बोले- ईमानदारी से लड़ी लड़ाई

Mon, 23 Jun 2025 06:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू हार गए हैं। उन्हें आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा से लगभग 10 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
भारत भूषण आशु - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु से मिलने कई पार्टी नेता पहुंचे। चुनाव इंचार्ज पूर्व मंत्री राणा गुरजीत, पूर्व मंत्री परगट सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशु के घर पहुंचे। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि चुनाव नेताओं ने इकट्ठा मिल कर लड़ा था। आशु को जहां बोला गया वहीं भेजा। यह हार अकेले आशु की नहीं बल्कि उन सभी नेताओं की है जो चुनाव में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन


राणा गुरजीत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और साथियों ने पूरी तनदेही और ईमानदारी से सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लेकिन लोगों ने रिजल्ट में जो फतवा दिया है वह प्रवाण है। राणा गुरजीत ने आप के नवनियुक्त विधायक संजीव अरोड़ा को बधाई देने के साथ-साथ सलाह दी कि उन्होंने लोगों से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा जरूर करें।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ लड़ाई थी। सरकार एक तरफ थी और आशु एक तरफ था। कार्यकर्ताओं और साथियों ने ईमानदारी के साथ लड़ाई लड़ी है। हम उपचुनाव लड़े हैं और पूरी हिम्मत के साथ सरकार के उल्ट लड़े हैं। लोग भारत भूषण आशु को पसंद करते थे इसलिए इतनी वोट पड़ी है। लोगों ने जो प्यार दिया है वह उसे कबूल करते हैं। 
विज्ञापन


संजीव अरोड़ा ने चुनाव से पहले काफी बोर्ड शहर में लगाए थे। साढ़े तीन साल बाद सरकार जागी है। वह आप के नवनियुक्त विधायक अरोड़ा और आप सरकार से कहना चाहते है कि अब जाग जाए लोग इंतजार कर रहे है। साढ़े तीन साल बाद ही सहीं सरकार को पंजाब के लोगों की याद आ जाए तो अच्छा होगा। पंजाब से नशा खत्म होना चाहिए। जो आप सरकार के राज में क्रप्शन बढ़ी है उसे खत्म किया जाना चाहिए और फिरौती वाला काम खत्म हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार का कोई अफसोल नहीं है। 2027 में कांग्रेस पूरी हिम्मत के साथ लड़ेगी और चुनाव जीतेगी।

एकतरफा नहीं होने दिया चुनाव, हार की जिम्मेदारी मेरी: आशु
कांग्रेस के पूर्व मंत्री व उपचुनाव के लिए उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव को एकतरफा नहीं होने दिया। सरकार को फ्री रन नहीं होने दिया। लोगों ने जो फतवा दिया है उसे कबूल करते हैं। साथियों और नेताओं ने पूरी हिम्मत के साथ चुनाव लड़ा है। आशु ने कहा कि हार की जिम्मेदारी उनकी है और वह जिम्मेदारी कबूल करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें