बठिंडा स्थित मलोट रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने भीषण तांडव मचा दिया। तेज रफ्तार अनियंत्रित टोयटा कार ने थर्मल प्लांट के सामने सिवियां लिंक रोड की ओर मुड़ रहे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 साल के बच्चे गुरदीप कुमार हरमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बठिंडा में सोमवार देर रात जिस तेज रफ्तार कार ने एक घर का इकलाैता चिराग बुझा दिया, उस कार के मालिक को ढूंढना पुलिस के लिए चुनाैती बन गया है।
विज्ञापन
हादसे वाली कार आगे चार बार बिक चुकी है, लेकिन किसी खरीदार ने कार को अपने नाम पर नहीं करवाया है। थाना थर्मल पुलिस कार के असल खरीदार को ढूंढते हुए अबोहर तक पहुंच चुकी है। अब आगे की जांच जारी है।
सोमवार देर रात को तेज रफ्तार कार का शिकार होकर जान गंवाने वाला गुरदीप कुमार उर्फ हरमन अपनी बहन का इकलाैता भाई था। जैसे ही हमरन की मौत के बारे में परिवार को सूचना मिली तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल था और पिता बेसुध होकर अस्पताल में ही गिर गए थे। गुरदीप अपने ननिहाल गांव सिवियां में मामा के पास आया था। उसने अपने मामा को कहा कि वे उसे पटाखे दिलाकर लाएं। उसका मामा हरमन और एक अन्य बच्चे को साथ लेकर पटाखे लेने थर्मल के पास गया था। इसी दौरान हरमन बाइक पर बैठकर मोमोज खा रहा था। मामा सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान आई तेज रफ्तार कार ने हरमन को टक्कर मार दी। वो साै फीट ऊपर हवा में उछलता हुआ जमीन पर गिरा। सिर पर चोट ज्यादा लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अब कार चालक को ढूंढना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। सूत्रों ने बताया कि कार हरियाणा के डबवाली के साथ लगती एक सब डिवीजन से रजिस्टर्ड है। जब कार के रजिस्टर्ड मालिक को पुलिस ने ट्रेस किया तो उसने बताया कि कार को उसने अजीमगढ़ में बेच दिया था। जब पुलिस अजीमगढ़ के खरीदार के पास पहुंची तो पता चला कि कार उसने आगे अबोहर में बेची थी। अब पुलिस अबोहर तक पहुंच चुकी है। दरअसल किसी भी खरीदार ने कार को अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाया है। ऐसे में पुलिस को कार का असल खरीदार ढूंढने में मुश्किल आ रही है।