फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में एएसआई गिरफ्तार: 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, केस रद्द करने के नाम पर ले रहा था पैसे

Sat, 10 Oct 2026 01:35 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट

सार

विजिलेंस को गांव घुगियाना निवासी लख्खा सिंह ने शिकायत दी थी कि एएसआई गुरबख्श सिंह ने उसके खिलाफ दर्ज एक केस को रद्द करवाने के लिए पहले 40 हजार रुपये रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
फरीदकोट में एएसआई गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सदर फरीदकोट में तैनात एएसआई गुरबख्श सिंह को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


विजिलेंस को गांव घुगियाना निवासी लख्खा सिंह ने शिकायत दी थी कि एएसआई गुरबख्श सिंह ने उसके खिलाफ दर्ज एक केस को रद्द करवाने के लिए पहले 40 हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसके बाद केस रद्द करने के लिए 80 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता के बयान और रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग के आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई की। आरोपी को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में सादिक स्थित एक ढाबे से 80 हजार रुपये लेते रंगे हाथों काबू किया गया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें