फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: रामपुरा के गांव फूलेवाला में बेअदबी का आरोप, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज

Mon, 09 Feb 2026 07:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा

सार

सूत्र बताते हैं कि मामले की जांच के लिए तख्त दमदमा साहिब से एक कमेटी भी गई थी। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया जा रहा कि किस तरह के धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी किसने और कैसे की है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा जिले के रामपुरा फूल अधीन आने वाले गांव फूलेवाला में बीते दिन बेअदबी की घटना घटित हुई। उक्त घटना का पता चलते ही थाना रामपुरा फूल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस नंबर बीस दर्ज कर लिया। इसकी पुष्टि एसएसपी डॉक्टर ज्योति यादव बैंस ने की है। वहीं तख्त दमदमा साहिब के जथेदार बाबा टेक सिंह ने कहा कि भक्तों की बानी की बेअदबी हुई है। 

विज्ञापन


वहीं, घटना को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही। सूत्र बताते हैं कि मामले की जांच के लिए तख्त दमदमा साहिब से एक कमेटी भी गई थी। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया जा रहा कि किस तरह के धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी किसने और कैसे की है।

एसएसपी डॉक्टर ज्योति यादव बैंस का कहना था कि पुलिस ने उक्त घटना के बाद केस जरूर दर्ज किया है। लेकिन इसकी जानकारी डीएसपी रामपुरा फूल से ली जाए। सूत्र बताते है कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना फूल में केस नंबर 20 दर्ज किया है।
विज्ञापन


तख्त दमदमा साहिब के जथेदार ने की पुष्टि 
तख्त दमदमा साहिब के जथेदार टेक सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि भक्तों की बानी की बेअदबी हुई है, उन्होंने बताया कि बरनाला के गांव ठीकरीवाला में भी पिछले सप्ताह गुटका साहिब की बेअदबी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त बेअदबी मामले की तेय तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा। उन्होंने कहा कि उक्त घटनाओं का पता लगाने के लिए गांव में रात के समय पहरे लगाने के लिए गांव के सरपंच को बोला गया है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें