फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बंदूक की नोक पर कार लूट मामला: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 08:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

पठानकोट में कार लूट मामले में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
कार लूट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट पुलिस ने बंदूक की नोक पर कार छीनने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लूटी हुई कार को भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन




मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार 
आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ शीना (अमृतसर), पुनीत शर्मा उर्फ काका (अमृतसर), पवन उर्फ पानी (गुरदासपुर) और राहुल भट्टी उर्फ बॉबी (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना को गुजरात पुलिस की सहायता से वडोदरा गुजरात से गिरफ्तार किया गया। उसका पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके खिलाफ थाना सदर, अमृतसर में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। इस संबंध में थाना सुजानपुर में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर बीते रविवार 15 नवंबर को हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक व्यक्ति से उसकी महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार छीन ली थी। इस घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर की पुलिस व खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील पठानकोट में हुई इस वारदात के मद्देनजर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी जिस पर पुलिस को सफलता मिली है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें