फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद आप विधायक लालजीत भुल्लर का एलान: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार, क्यों लिया फैसला

Tue, 10 Nov 2026 11:33 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाई-बहनों की ओर से मुझे पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए कहे जाने के बारे में पता चला है, लेकिन मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
लालजीत भुल्लर - फोटो : X @Laljitbhullar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद आप के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


भुल्लर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाई-बहनों की ओर से मुझे पार्टी द्वारा एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए कहे जाने के बारे में पता चला है, लेकिन मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाई-बहनों का मैं दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं। आपकी भावनाओं, प्यार और सम्मान के आगे मैं अपना शीश झुकाता हूं। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाई-बहनों का मैं जीवनभर ऋणी रहूंगा। जिन भाई-बहनों ने हर समय मेरा साथ दिया और अपना प्यार व विश्वास बनाए रखा, उन सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें