फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक डॉ. चरणजीत सिंह का बागी तेवर: बोले- चमकाैर साहिब से मेरा चुनाव लड़ना तय, पार्टी का फैसला बाद में

Sat, 14 Nov 2026 01:56 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा

सार

आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट के बाद बगावत के सुर बुलंद होने लगे हैं। राजासांसी के तीन नेताओं के इस्तीफे के बाद अब चमकाैर साहिब के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने बागी तेवर दिखाए हैं। 
विज्ञापन
पंजाब आप में नई बगावत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने आज अपनी कोर कमेटी के साथ अगली राजनीतिक रणनीति को लेकर बैठक की। इस दौरान उनके समर्थकों ने हाथ खड़े कर उन्हें अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन




डॉ. चरणजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि वह श्री चमकौर साहिब से चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने फैसले पर दोबारा विचार करती है तो इस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनका तय है, लेकिन किस पार्टी से चुनाव लड़ना है, इसका खुलासा आने वाले दिनों में हो जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव में हराया था, लेकिन पार्टी ने उनकी कद्र नहीं की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव हराने के लिए केवल उनके पास ही गिद्दड़सिंगी है।

जसवीर सिंह गढ़ी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना आशीर्वाद वाला हाथ उठा लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जसवीर सिंह गढ़ी को आशीर्वाद संगठन मजबूत करने के लिए दिया था, न कि चुनाव लड़ने के लिए।
विज्ञापन


विधायक ने यह भी कहा कि पिछले एक साल से वह विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर बातचीत के लिए मुख्यमंत्री से समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें