फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब का करोड़पति' पोर्टल लांच: 11 राउंड में पंजाब से जुड़े 50 हजार सवाल, विजेता को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

Sat, 14 Nov 2026 01:19 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने युवाओं के लिए एक पोर्टल लांच किया है। पोर्टल का नाम पंजाब का करोड़पति है। इसमें पंजाब और पंजाबियत से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। विजेता को एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए आज पंजाब का करोड़पति पोर्टल लांच किया गया। सीएम भगवंत मान ने इसका एलान किया। 15 से 30 साल के युवा इसमें हिस्सा ले सकेंगे। इसके विजेता को एक करोड़ का इनाम मिलेगा।  
विज्ञापन


मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए 15 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इस मुकाबले में 11 राउंड में 50 हजार सवाल पूछे जाएंगे। सवाल पंजाब से संबंधित होंगे। पंजाबी और अंग्रेजी में सवाल पूछे जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने वाले 10 हजार प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार मिलेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें