फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में मिले एके-47 के 82 कारतूस: अंकित है पुरानी तारीखें, आतंकवाद के दौर से जुड़े होने की आशंका

Mon, 26 Oct 2026 11:30 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा

सार

थाना सिटी कोटकपूरा में तैनात एएसआई गुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी जैतो-बठिंडा बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि रब्ब वाले खूह के पास रजबाहे की कच्ची पटरी पर कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली तो तीन मैगजीन बरामद हुए। इनमें 7.62 एमएम के कुल 82 कारतूस भरे हुए थे।
विज्ञापन
फरीदकोट के एसपी इन्वेस्टिगेशन नरेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा में जैतो बठिंडा बाईपास के पास एके-47 राइफल के तीन मैगजीन और 82 कारतूस मिलने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। कारतूस लावारिस हालत में मिले हैं और उन पर पुरानी तारीखें अंकित होने के कारण इनके आतंकवाद के काले दौर से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इनके वास्तविक स्रोत और यहां पहुंचने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोटकपूरा में तैनात एएसआई गुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी जैतो-बठिंडा बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रब्ब वाले खूह के पास रजबाहे की कच्ची पटरी पर कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर तलाशी ली तो तीन मैगजीन बरामद हुए। इनमें 7.62 एमएम के कुल 82 कारतूस भरे हुए थे।

कारतूसों पर पुरानी तारीखें अंकित होने से पुलिस इनके पुराने होने की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि इन्हें किसी ने जानबूझकर वहां छिपाया था या किसी अन्य स्थान से लाकर फेंका गया था। इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बरामद कारतूसों की पृष्ठभूमि और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


फरीदकोट के एसपी इन्वेस्टिगेशन नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोटकपूरा से बरामद एके-47 राइफल की तीन मैगजीन और 82 कारतूसों के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंप दी गई है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं इसका संबंध किसी संगठन से तो नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें