फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा: नशे की ओवरडोज से 35 साल के युवक की मौत, शव सड़क पर रख परिजनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 27 Oct 2026 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा

सार

पंजाब के मानसा में नशे की ओवरडो़ज से युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा जिले के गांव भम्मे कलां में 35 वर्षीय युवक दलजीत सिंह की कथित तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को सिरसा-मानसा रोड पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार ने नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में नशे की बिक्री पर रोक लगाने और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। घटना के बाद सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू होने से मामले ने तूल पकड़ लिया। परिवार ने प्रशासन से नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें