मंगलवार को सलेम टाबरी के अमर नगर में एक स्कूल बस बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में करीब 21 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा उखड़ गया और हाईटेंशन तार बस पर गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई बच्चों को चोटें आईं। वहीं, कुछ को अंदरूनी चोटें लगी हैं। घबराए परिजन बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लोगों ने हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया। चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।