फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: खड़े ट्रक से टकराई कार, छह माह के बच्चे समेत तीन की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

Sat, 08 Apr 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)

सार

हादसे में कार सवार छह माह के बच्चे गवीश, मोनिका रानी पत्नी सुरेंद्र सिंह व प्रकाश कौर (55) पत्नी मुख्तियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फौजी सुरेंद्र सिंह व मुख्तियार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का में फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव बाधा के नजदीक शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक छह माह के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  कहां है अमृतपाल: सामने आई इंटेलिजेंस की नाकामी, होशियारपुर पुलिस के अलर्ट देने के पांच घंटे बाद दी दबिश
 

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पूर्व फौजी सुरेंदर सिंह वासी गांव पालीवाला अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में फाजिल्का आया हुआ था। समारोह के बाद फौजी अपने परिवार समेत कार से अपने गांव लौट रहा था।

विज्ञापन


कार फौजी खुद चला रहा था, जैसे ही फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव बाधा के नजदीक पहुंचा कि एक ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से अचानक कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार छह माह के बच्चे गवीश, मोनिका रानी पत्नी सुरेंद्र सिंह व प्रकाश कौर (55) पत्नी मुख्तियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फौजी सुरेंद्र सिंह व मुख्तियार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उनकी चिंताजनक हालत देख श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


फाजिल्का के डीएसपी सुबेग सिंह का कहना है कि जख्मियों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। पीड़ित परिवार के बयान लेकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें