फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर: कैप्टन अमरिंदर सिंह को ट्रक यूनियन ने घेरा, पूर्व सीएम ने माफी मांग जान छुड़ाई

Wed, 22 Dec 2021 11:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

जीरकपुर में ट्रक यूनियन ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेर लिया। आधे घंटे बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने माफी मांगी। इसके बाद उन्हें जाने दिया। कैप्टन ने अपनी सरकार बनने पर यूनियन की मांगों को मनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह को ट्रक यूनियन ने घेरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक यूनियन की 16वें दिन की हड़ताल में ड्राइवरों ने कैप्टन की गाड़ी घेर ली। पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को आधा घंटा रोककर रखा गया। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई और ट्रक यूनियन के सदस्यों को उनकी सरकार आने पर पहल के आधार पर उनकी मांगें मानने और ट्रक यूनियनों को बहाल करने का वादा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन

   
ट्रक यूनियनों के प्रधान गुरनाम सिंह, सुखविंदर सिंह बराड़ और इंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि उनकी एक टीम राजपुरा से कैप्टन अमरिंदर सिंह का पीछा कर रही थी। जैसे ही कैप्टन अमरिंदर का काफिला छत लाइट प्वांइट से एयरपोर्ट रोड की तरफ मुड़ा तो ट्रक यूनियन के सदस्य सड़क पर लेट गए और कैप्टन के काफिले को घेर लिया। जब तक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गाड़ी से नीचे उतारकर उनसे माफी नहीं मांगी तब तक उन्हें आगे नहीं जाने दिया।  वहीं, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यह तो कैप्टन थे जो इस समय सत्ता में नहीं है। इस लिए उनको जल्दी छोड़ दिया गया है। यदि पंजाब के मौजूदा सीएम चन्नी या फिर ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग इस तरफ से निकलें तो उनको रात भी यहीं सड़क पर बितानी पड़ेगी। 

हक लेकर ही घरों को जाएंगे वापस 
ट्रक यूनियन के सदस्यों ने सीएम चन्नी को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द न मानीं गईं तो वह आने वाले समय में पूरे पंजाब की सभी सीमाओं पर अपने ट्रक खड़े कर कोई भी सामान न तो पंजाब में आने दिया जाएगा और न ही बाहर जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भीख नहीं मांग रहे वह अपना हक मांग रहे हैं और वह अपने हक लेकर ही अपने घरों को वापस जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें