फतेहगढ़ साहिब जिले में बच्चों से भरी स्कूली बस खेतों में पलट गई
- फोटो : amarujala
पंजाब के लुधियाना में देर रात सड़क पर उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कुछ सवारियों को मामूली चोटें लगी, जिन्हें मरहम पट्टी करके छुट्टी दे दी गई। वहीं, 12 लोग गंभीर घायल हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनमें से एक को पटियाला तो दूसरे को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। ड्राइवर का कहना है कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी। बताया जा रहा है कि बस होशियारपुर में आयोजित धार्मिक समागम से लौट रही थी और बस में सवार सभी लोग धुरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।