फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बस नहर में गिरी, 40 के मरने के आश्ांका

Wed, 31 Jul 2013 03:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में यात्री बस के नहर में गिरने से 40 लोगों के मरने की आशंका है। बस सरहिंद नहर में गिरी है और इसका थोड़ा सा हिस्सा ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


बस दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। घटना बुधवार सुबह करीब 2:30 या 3:00 बजे की है, क्योंकि सुबह 5:00 बजे घटना स्थल से ढाई किमी दूर पानी में डूबी बस देखी गई।

बस रेलिंग तोड़कर करीब 150 फुट नीचे नहर में गिरी थी, जो बाद में ढाई तीन किमी तक बहने के बाद किसी जगह अटकने के कारण देखी जा सकी। फिलहाल बचाव दल को एक बच्चे और एक व्यक्ति की लाश मिली है, लेकिन हादसे में किसी के बचने की संभावना क्षीण है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी गुरुमीत सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में 40 लोगों की मौत होने की आशंका है। एसएसपी के मुताबिक, नेशनल हाईवे के किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए बस तीन किलोमीटर लुढ़ककर नहर में जा गिरी।

एसएसपी ने बताया कि, यात्रियों को बचाने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्होंने नहर में उतरने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


सरहिंद नहर भाखड़ा बांध से निकलती है। भाखड़ा में जल स्तर अधिक होने के कारण इन दिनों लगातार नहर में पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें