फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत: पंजाब में ड्रोन से गिराई हथियारों व नशे की खेप, सर्च अभियान में BSF ने पकड़ा

Mon, 19 Sep 2022 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

तलाशी अभियान में 2.570 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, एक मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए गए। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
पंजाब में बीएसएफ ने तस्करी का प्रयास विफल किया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि एक ड्रोन से हेरोइन और हथियारों की खेप पंजाब में गिराई गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार सुबह सर्च अभियान में इस खेप को बरामद किया है। भारत-पाक सीमा पर सीमा निगरानी चौकी (बीओपी) धनाए कलां के पास बीती रात्रि पाकिस्तान से ड्रोन आया। 

विज्ञापन


ड्रोन की आवाज सुनकर सीमा पर गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने उस पर लाइट फायर किया और तीन फायर भी दागे। इस पर ड्रोन सामान वहीं गिराकर वापस पाकिस्तान चला गया। जवानों ने हेरोइन के तीन पैकेट, एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और आठ कारतूस सोमवार सुबह सर्च अभियान के दौरान खेतों से बरामद किया। 

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवान रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि सीमा पर गश्त कर रहे थे। बीओपी धनोए कलां इलाका में पाकिस्तान से ड्रोन की आने की आवाज सुनी गई और संदिग्ध रोशनी (रेडियम टाइप) देखी। जवानों ने पहले उस पर लाइट फायर (रोशनी के लिए) किया और इसके बाद ड्रोन को निशाना बना तीन बार फायरिंग की। इस बीच जवानों ने कुछ गिरने की आवाज भी सुनी। इसके बाद यह ड्रोन पाकिस्तान लौट गया और बल के कंपनी कमांडर ने सूचना बीएसएफ के आला अधिकारियों को दी और जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन

  
जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी मौके पहुंचे और सोमवार को दिन निकलते ही इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। बीओपी धनोए कलां के पूरे इलाके और सीमांत गांव धनोए कलां के खेतों में भी सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएसएफ जवानों ने गांव के एक खेत से सफेद रंग के संदिग्ध पैकेट देखे तो उन्हें कब्जे में लिया।

जांच में हेरोइन के तीन पैकेट मिले। इनका वजन 2 किलो 570 ग्राम है। इन पैकेटों में एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और आठ कारतूस भी मिले हैं।  बीएसएफ हेडक्वार्टर पंजाब फ्रंटियर, जालंधर के आईजी आसिफ जलाल ने कहा कि देश की सीमाओं पर लगातार निगरानी की जा रही है। पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। रोजाना सुबह सीमांत गांवों में सर्च अभियान चलाया जाता है। इस दौरान गांव के सरपंच व मोहतबर लोगों को साथ लेकर गांववासियों को ड्रोन की गतिविधियों के बारे में जागरूक भी किया जाता है।
 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें