बीएसएफ ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर में ड्रोन का पता लगाया।
- फोटो : एएनआई
पंजाब के अमृतसर सेक्टर में मंगलवार 18 जनवरी को भारत-पाक बॉर्डर पर 200 मीटर अंदर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानाें ने एक ड्रोन का पता लगाया है। सीमा के 200 मीटर अंदर और बॉर्डर फैंसिंग (तार) लाइन के 50 मीटर दूर यह ड्रोन मिला है। बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर ने बाताया कि यह ड्रोन एक क्वाडकोप्टर है।
एक माह पहले फिरोजपुर में गिराया था ड्रोन
सीमा सुरक्षा बल ने एक माह पहले फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तान से आए ड्रोन को गिराने में सफलता हासिल की थी। पंजाब में पहली बार था, जब पाकिस्तान से आए हुए ड्रोन को गिराने में सफलता मिली थी। जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर रात करीब 11 बजे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बटालियन 103 के जवान अमरकोट एरिया में पेट्रोलिंग पर थे। बीओपी वॉ के पास उन्हें ड्रोन की आवाज सुनाई दी। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की पेट्रोलिंग टीम ने आवाज की तरफ निशाना लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच उन्हें ड्रोन के गिरने का आभास हुआ, जिसके बाद जवानों ने उसी समय एरिया में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सीमा से 300 मीटर भारत की तरफ ड्रोन गिरा मिल गया। यह जगह बॉर्डर पर लगाई गई फेसिंग के पास थी। रिकवर किया गया ड्रोन चाइना मेड था। काले रंग के ड्रोन पर काली पट्टियां लगाई गई थीं, ताकि इस पर लगी लाइट्स अंधेरे में दिख न सकें। 6 पंखों और करीब पांच फीट डायमीटर वाला यह ड्रोन अपने साथ करीब 10 किलो तक वजन उठा एक जगह से दूसरी जगह फेंकने की क्षमता रखता है।
एक दिसंबर तक 67 बार आया है ड्रोन
बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल पंकज सिंह ने बताया था कि एक दिसंबर तक पाकिस्तान की तरफ से 67 बार ड्रोन आया। पाकिस्तान की एजेंसी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में हथियारों और हेरोइन की खेप भेजने के लिए इस्तेमाल करता है। दूसरी ओर एक दिसंबर को गुरदासपुर के दीनानगर इलाका में 900 ग्राम आरडीएक्स बरामद किए जाने के बाद बीएसएफ अलर्ट पर है।