फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खेल-खेल में चली गई भाई-बहन जान, ननिहाल आए बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में मातम

Tue, 10 Sep 2024 09:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के फरीदकोट में खेल-खेल में दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। अपने ननिहाल आए दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। घटना का पता चलते ही लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में दर्दनाक घटना घटी है। फरीदकोट के गांव राजेवाल में खेलते समय तालाब में डूबने से मासूम भाई बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय सुखमण सिंह और उसकी बहन 6 वर्षीय लक्ष्मी कौर के रूप में हुई जो कि अपने ननिहाल आए हुए थे और दूसरे बच्चों के साथ खेल रहे थे। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार फिरोजपुर जिले के गांव झोक हरिहर के दोनों बच्चे गांव राजेवाल में अपने ननिहाल आए थे। मंगलवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब के पास खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते समय उनके पांव फिसल गया और दोनों तालाब में गिर गए। जब तक गांववासियों और परिवार के सदस्यों को इस बात की जानकारी मिली, तब तक दोनों डूब चुके थे। गांव के लोगों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे तभी अचानक दोनों भाई बहन तालाब में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर पाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें