फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरामुखी आशुतोष जी महाराज समाधि में

Wed, 29 Jan 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज समाधि में चले गए हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे वे समाधि में लीन हो गए। डेरा प्रबंधकों व उनके अनुयायियों का कहना है कि महाराज उच्च समाधि में हैं। वे अकसर कई दिनों के लिए अपना शरीर त्यागकर चले जाते हैं और वापस आ जाते हैं।
विज्ञापन


दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से स्वामी विशालानंद व स्वामी विश्वानंद ने संवाददाताओं को बताया कि महाराज गहन साधना में हैं। अगले 72 घंटे तक वे साधना में रह सकते हैं।

आशुतोष महाराज के समाधि में जाने की खबर फैलते ही बुधवार को हजारों अनुयायी आश्रम में जमा होने लगे। प्रशासन की तरफ से पहुंचे अधिकारियों व पुलिस को डेरे के भीतर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


नूरमहल स्थित महाराज आशुतोष जी के डेरे से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात महाराज ध्यान में बैठे थे तो उन्हें सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई। तत्काल चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। चेकअप के लिए चिकित्सकों की टीम पहुंची। रात करीब ढाई बजे डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया और कहा कि महाराज आशुतोष जी समाधि में चले गए हैं। उनकी नब्ज व दिल की धड़कन गायब थी।

डेरे में जमा हुए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सरकार व प्रशासन ने भी पुख्ता बंदोबस्त शुरू कर दिए। चार जिलों से पुलिस अधिकारियों को तत्काल नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान बुला लिया गया। खुद आईजी बलवीर बावा, एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।

सुबह से डेरे में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा होते देख डेरा प्रबंधकों व प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई थी। डेरे के अंदर से यही सूचना आ रही थी कि महाराज आशुतोष गहन समाधि में हैं। उन्होंने सारी संगत को ध्यान करने का संदेश दिया है। श्रद्धालु डेरे में ध्यान में बैठकर जप करने लगे।

एसडीएम जसबीर सिंह भी पहुंचे लेकिन उनको वहां तक नहीं ले जाया गया, जहां महाराज आशुतोष जी का कक्ष था। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। उन्हें खुद जानकारी नहीं है।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पिछले तीन दशक से शारीरिक रूप से निशक्त व्यक्तियों और कैदियों का जीवन स्तर सुधारने, सर्व शिक्षा, सामाजिक प्रगति और स्वास्थ्य जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें