फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पर वैट कम करने पर गोसाईं नाराज

Wed, 29 Jan 2014 10:49 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में सिगरेट पर वैट कम करने के फैसले की चौतरफा निंदा हो रही है। कई सामाजिक एवं धार्मिक जत्थेबंदियों ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद की है। अब पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल गोसाईं ने भी साफ किया है कि इस फैसले से आम लोगों में गलत संदेश गया है।
विज्ञापन



इस संबंध में गोसाईं ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बाकायदा पत्र लिख कर सिगरेट के बजाय पेट्रोल पर वैट कम करने की गुहार लगाई है, ताकि राज्य की आम जनता को राहत मिल सके।

गोसाईं ने अपने पत्र में लिखा है कि पंजाब सरकार ने एक साल से कम वक्त में ही सिगरेट पर वैट 55 फीसदी से कम करके बीस फीसदी कर दिया है। पत्र में गोसाईं ने हवाला दिया है कि मानव बचाओ संगठन के प्रधान एवं कैंसर सर्जन डा. प्रह्लाद दुग्गल एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर असीमा सरीन के अनुसार पांच साल में 33 हजार मरीज केवल कैंसर से ही मरे हैं। इनमें से अस्सी फीसदी तंबाकू से पीड़ित थे।
विज्ञापन


गोसाईं ने तर्क दिया कि एक तरफ तो सरकार ने कैंसर के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। कैंसर मरीजों को इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है। करोड़ों रुपये खर्च करके कैंसर अस्पताल बनाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तंबाकू, सिगरेट पर वैट कम करके इनकी बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्व सेहत मंत्री ने मांग की है कि इस फैसले को वापस लिया जाए और पेट्रोल पर वैट कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें