फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रूठी लिव-इन पार्टनर को मनाओ, तभी वापस दूंगा बच्चा'

Mon, 10 Jun 2013 12:16 PM IST
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी बात पर लिव-इन पार्टनर रुठ कर अपने मां-बाप के पास वापस चली गई तो उसके पार्टनर ने मकान मालिक के बेटे का ही अपहरण कर लिया। फिरौती मांगने के साथ-साथ उसने एक अजीब सी शर्त भी रख दी।
विज्ञापन


उसने मकान मालिक से कहा कि अगर बेटे को वापस पाना चाहते हो तो पहले मेरी रूठी लिव-इन पार्टनर को मनाकर लाओ। सूचना पर पुलिस ने युवती के पार्टनर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। मामला मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा गांव का है।

शनिवार देर शाम गिद्दड़बाहा गांव के नात्था वाला खूह निवासी सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके किराएदार जगमीत सिंह ने उसके बेटे आकाशदीप को अगवा कर लिया है।
विज्ञापन


जगमीत अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ उसके यहां किराये पर रहता था। कुछ दिन पहले उसकी लिव-इन पार्टनर किसी बात पर रूठ कर अपने मां-बाप के पास वापस चली गई। इस पर उसने शनिवार शाम पांच बजे उसके बेटे को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


उसने कहा कि वह उसकी पार्टनर को मनाकर वापस लाए तथा उसे कुछ रुपये भी दे, उसके बाद ही वह बच्चे को वापस करेगा।

पुलिस ने हुस्नर गांव के पास जगमीत और उसके साथी को गिरफ्तार कर बच्चे को मुक्त करा लिया। पुलिस ने उनके पास से एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें