फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: लावारिस कुत्तों से डरकर भागा मासूम, फांदते समय ऊपर गिरा गेट, अस्पताल में मौत

Wed, 09 Aug 2023 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

बच्चा मिशन रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वहीं जैसे ही स्कूल प्रबंधन को बच्चे की मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक दिन की छुट्टी कर दी। लोगों ने कहा कि जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। अगर प्रशासन ठोस कार्रवाई करता तो प्रणव जिंदा होता।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में लावारिस कुत्तों के कारण एक मासूम की जान चली गई। रेलवे कॉलोनी परिसर में दोस्तों के साथ खेलते समय सातवीं कक्षा के बच्चे के पीछे अचानक लावारिस कुत्ते पड़ गए। बच्चा कुत्तों के डर से भागते हुए घर के लोहे के गेट पर चढ़ गया। जैसे ही वह लोहे के गेट के ऊपर चढ़ने का प्रयास करने लगा तो गेट ही उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा के विरोध में पंजाब बंद: जालंधर के बाजारों में सन्नाटा, हाईवे पर प्रदर्शन, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी
विज्ञापन


परिवार वाले बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रणव निवासी रेलवे कॉलोनी के रूप में हुई है। बच्चा मिशन रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वहीं जैसे ही स्कूल प्रबंधन को बच्चे की मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक दिन की छुट्टी कर दी। लोगों ने कहा कि जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। अगर प्रशासन ठोस कार्रवाई करता तो प्रणव जिंदा होता।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें