केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने शनिवार देर शाम गांव भागसर पहुंचकर
राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर लौटने वाली होनहार छात्रा इंद्रजीत की
हौसला अफजाई की।
सांपला शाम करीब सात बजे भागसर स्थित छात्रा के घर
पहुंचे और 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर छात्रा का हौसला बढ़ाया। वहीं
सरकार की तरफ से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
जानकारी के
अनुसार रोपड़ में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
जीतकर लौटने वाली इस छात्रा के बीते दिन गांव पहुंचने पर कोई नेता या
प्रशासनिक अधिकारी स्वागत करने नहीं पहुंचा था। सांपला के साथ भाजपा के
प्रदेश यूथ अध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा
पठेला, भाजपा नेता विशाल कमरा, मलोट के विधायक हरप्रीत सिंह उपस्थित थे।