फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

Fri, 29 Jan 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोटधरमू के पास हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव लखमीरवाला के दूध का काम करने वाले बिंदर सिंह (25) की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी।

उसकी करीब 11 दिन की एक बेटी है। मानसा से काम निपटा कर वह मोटरसाइकिल पर अपने गांव की ओर जा रहा था।

इस दौरान जब वह गांव कोटधरमू के मोड़ पर पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसकी मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गई।

बिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें